चीन और ताइवान में नेसात तूफान ने दी दस्तक

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2017 - 03:02 PM (IST)

बीजिंग: दक्षिण-पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में रविवार सुबह तूफान नेसात ने दस्तक दे दी। मौसम विज्ञान अधिकारियों के हवाले से समाचार एजैंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेसात अपने केंद्र से 33 किलोमीटर प्रति सेकंड तक की तेज हवाओं के साथ पिंगटन द्वीप से होते हुए स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 6 बजे तटीय शहर फुकिंग पहुंचा।
PunjabKesari
तूफान के मद्देनजर 3,100 से अधिक लोगों को यहां से सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। इससे पहले इसी साल मई में चक्रवाती तूफान 'मोरा' के बांग्लादेश पहुंचने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। तूफान के बांग्लादेशी तट पर दस्तक देने के दौरान 117 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
PunjabKesari
बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने एक विशेष मौसम बुलेटिन में बताया कि चक्रवात कोक्स बाजार और चटगांव के मुख्य बंदरगाह के बीच स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे पहुंचा। उन्होंने बताया कि चक्रवात के उत्तरी दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

'डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार 'मोरा' के कारण बांग्लादेश की उत्तरी खाड़ी, तटीय जिलों और समुद्री बंदरगाहों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े और जोरदार हवाएं चलीं। उन्होंने बताया कि चक्रवात केंद्र के 64 किमी दायरे में चलने वाली हवा की रफ्तार 89 किमी प्रतिघंटे से बढ़कर 117 किमी प्रति घंटा हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News