चीन ने 3 अंतरिक्ष यात्रियों को 6 महीने लंबे मिशन पर अंतरिक्ष स्टेशन भेजा

punjabkesari.in Friday, Oct 15, 2021 - 11:08 PM (IST)

बीजिंगः चीन ने शनिवार को तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर रवाना किया। देश द्वारा आर्बिटिंग स्ट्रक्चर का काम पूरा किए जाने की पृष्ठभूमि में इस मिशन का लक्ष्य चीनी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजारे जाने का रिकॉर्ड बनाना है। शेनजो-13 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लांग मार्च-2एफ वाहन के साथ स्थानीय समयानुसार रात 12:25 पर रवाना हुआ। 

आशा है कि यान चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तियान के साथ छह घंटे के भीतर जुड़ जाएगा और अपना मिशन शुरू कर देगा। रवाना होने वाले अंतरिक्ष यात्रियों में दो अनुभवी लोग शामिल हैं। पायलट जाई जिगांग (55) और वांग यपिंग (41) और इनके अलावा मिशन में एक महिला यात्री ये गुआंगफू (41) भी शामिल हैं, यह उनकी पहली उड़ान है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News