चीन में धोखाधड़ी के आरोप में 35 जापानी नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 12, 2017 - 06:28 PM (IST)

टोक्यो: चीन के दक्षिण-पूर्वी फुजियान प्रांत में चीनी अधिकारियों ने 35 जापानी नागरिकों को कथित टेलीफोन घोटाला मामले में हिरासत में लिया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने आज यहां यह जानकारी दी है। 


बुजुर्गों को लक्ष्य बनाकर किया गया यह टेलीफोन घोटाला अब तक के सबसे बड़े घोटालों में से एक है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने तीन जुलाई को गुआंगझोऊ में जापानी वाणिज्य दूतावास को सूचित किया था कि उन्होंने 35 जापानी नागरिकों को धोखाधड़ी के संदेह में हिरासत में लिया है। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,जापानी नागरिकों पर आरोप है कि उन्होंने पूर्वी टोक्यो के चिम्बा प्रांत में वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाया। बता दें कि यह जापानी धोखाधड़ी का अब तक का सबसे बड़ा मामला है जिसमें 35 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अब यह चीनी अधिकारियों पर निर्भर करेगा कि इन लोगों को जापान को सौंपा जाए या नहीं। इस बीच इस मामले में अब तक जापान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News