तस्वीरों में देखें, दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग पाथ

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 01:54 PM (IST)

बीजिंग:चीन हर बार कुछ न कुछ अजीब करके पूरी दुनिया को हैरत में डाल देता है।दरअसल इस बार नदी पर दुनिया का सबसे लंबा फ्लोटिंग पाथ बना डाला।चीन ने लॉउडियन राज्य की होंगशुई नदी पर 5 किलोमीटर लंबा फ्लोटिंग पाथ बनाया है।इसे 2 लाख 22 हजार से ज्यादा फाइबर के तैरते बीम पर बनाया गया है।फ्लोटिंग पाथ पर एक व्यक्ति को घूमने में करीब 10 घंटे का समय लगता है।


पानी के स्तर में बदलाव आने से इसकी स्थिति में भी बदलाव आता है।इसे साल के पहले दिन आम लोगों के लिए खोला गया।पहले हफ्ते में ही 60,000 पर्यटक यहां पहुंचे।यहां पर्यटकों के मनोरंजन के इंतजाम किए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News