चीन ने बाहरी लोगों को वुहान से जाने की इजाजत दी

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 11:38 AM (IST)

बीजिंग: चीन में अधिकारियों ने ऐसे लोगों को वुहान छोड़कर जाने की अनुमति दे दी है जो यहां के निवासी नहीं हैं। ऐसे लोगों को वुहान से जाने दिया जाएगा जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं और जिनका मरीजों के साथ कोई संपर्क नहीं रहा है।

 

गौरतलब है कि वुहान कोरोना वायरस का केंद्र है और इस शहर को पृथक किया गया है। वुहान 1.1 करोड़ की आबादी वाला शहर है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए शहर 23 जनवरी से बंद पड़ा है। यहां आवाजाही भी बंद कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News