पाकिस्तान में हिंदू और बलोच के खिलाफ बच्चों को पढ़ाया जा रहा पाठ

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 01:06 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: यह बात किसी से छुपी नहीं है कि पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ किस तरह का जहर घोला जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है वहां के स्कूलों में जहां बच्चों को हिंदुओं, यहूदियों और बलोचों के प्रति घृणा पैदा करने वाले पाठ पढ़ाए जा रहे हैं। 

 

बलूच वॉयस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीर मेंगल ने संयुक्त राष्ट्र में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना द्वारा चलाए जा रहे उच्च स्तरीय कैडेट कॉलेज में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है कि हिंदू काफिर होते हैं और यहूदी इस्लाम के दुश्मन होते हैं। इसलिए दोनों समुदाय के लोग मौत के हकदार होते हैं। इतना ही नहीं बच्चों को यह भी सिखाया जा रहा है कि उन्हे बंदूकों और बमों से प्यार करना चाहिए- उन्हें इज्जत देनी चाहिए। 

 

मेंगल ने कहा कि पाक में बलूच लोगों की संस्कृति, भाषषा और पहचान को खतरे में है। एक तरफ सैन्य अभियानों के चलते बलूच विस्थापन का सामना कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें अपने संस्कृति और परंपराओं से वंचित कर दिया गया है। धीरे-धीरे वह अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि बलूचिस्तान में 36 लाख स्कूल जाने वाले योग्य बच्चों में से 23 लाख ने आज तक विद्यालय का मुंह नहीं देखा है। साथ ही क्षेत्र में स्थित 13 हजार से अधिक स्कूलों में से नौ हजार में पीने योग्य पानी और शौचालय नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News