Chandrayaan-1: चांद की मिट्टी में मिला पानी, चीन के वैज्ञानिकों ने पहली बार दिए सबूत

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 02:33 PM (IST)

International news: चीन के ChangE5 मिशन ने चंद्रयान-1 की 15 साल पुरानी खोज पर मुहर लगाई है। ChangE5 मिशन द्वारा चंद्रमा से लाए गए मिट्टी के नमूनों का अध्ययन कर रहे चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा की मिट्टी में पानी के अणु मिले हैं। यह जानकारी चाइनीज एकेडमी आफ साइंसेज (CAS) ने दी। चीन के साइंट‍िस्‍ट ChangE5 मिशन के तहत चंद्रमा से कुछ मिट्टी लेकर आए थे। उनमें पानी के पार्टिकल्‍स मिले हैं। पहली बार ऐसा है क‍ि क‍िसी देश ने चांद पर पानी होने के ऐसे ठोस सबूत दिए हैं। अब इससे ये पता लगाना आसान हो जाएगा कि चांद पर जीवन की संभावना है या नहीं। 
PunjabKesari
चीन ने 2020 में ChangE5 मिशन शुरू क‍िया था। उस वक्‍त मकसद चीन की मिट्टी लेकर आना था, ताकि उसके पार्टिकल्‍स की जांच की जा सके। अब तक कहा जा रहा था क‍ि चांद की सतह बिल्‍कुल सूखी और हार्ड है, लेकिन इस सबूत से साफ हो गया क‍ि अगर उस सतह में पानी के अणु मौजूद हैं, तो वह नम होगी। इससे ये भी साफ हो गया क‍ि वहां पानी केवल बर्फ के रूप में मौजूद नहीं है। दशकों पहले, अमेरिकी अपोलो अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के मिट्टी के सैंपल लेकर आए थे। उनमें पानी के कोई संकेत नहीं थे।
PunjabKesari
CAS ने मंगलवार को कहा कि 2020 में ‘चांग ई-5’ मिशन द्वारा लाए गए चंद्रमा की मिट्टी के नमूनों के आधार पर चीनी वैज्ञानिकों ने आणविक जल से 'युक्त' एक जलयोजित खनिज पाया है। 2009 में, भारत के चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा के सूर्य के प्रकाश वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अणुओं के रूप में जलयोजित खनिजों के संकेतों का पता लगाया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News