दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर की कनाडा की जेल में हत्या, 49 सेक्स वर्कर्स को बेरहमी से मारा, बनाना चाहता था मर्डर रिकार्ड

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 06:57 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया के सबसे खतरनाक सीरियल किलर्स में  रॉबर्ट पिक्टन (74) की कनाडा की जेल में  हत्या कर दी गई । जेल प्रशासन ने कहा कि 19 मई को उस पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उसे क्यूबेक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार 31 मई को उसकी मौत हो गई।  पिक्टन को 90 के दशक में 49 महिलाओं की बेरहमी से हत्या की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रॉबर्ट पिक्टन को 2007 में ड्रग एडिक्ट लड़िकयों और यौनकर्मियों की हत्याकर उनके शवों के अंगो को काटकर सूअरों को खिलाने का दोषी पाया गया  ।

 

PunjabKesari

हालांकि, जांचकर्ताओं को सिर्फ 6 महिलाओं के अवशेष मिले थे। इसके अलावा जांचकर्ताओं को कम से कम 33 महिलाओं के DNA मिले थे।  उस पर आरोप था कि वह सेक्स वर्कर्स की हत्या कर उसके अंगों को अपने पिग फार्म के सूअरों को खिला देता था। 26 अक्टूबर 1949 को कनाडा में जन्मा पिक्टन कनाडा की वैंकूअर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। पुलिस के मुताबिकपिक्टन पर हमला करने वाले 51 साल के कैदी को कस्टडी में रखा गया है। हालांकि, पुलिस ने हमलावर कैदी के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस हत्या के कारण की जांच में जुटी हुई है। पिक्टन ने एक वीडियो में अफसोस जताया था कि वह 50 महिलाओं का कत्ल नहीं कर सका। 

PunjabKesari

 पिक्टन की बर्बरता का शिकार हुई एक पीड़िता की बहन सिंथिया कार्डिनल ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा कि वह इस खबर को सुनकर बेहद खुश है। अब वह अपनी बहन की मौत की घटना को भूलकर आगे बढ़ सकती है। एक बार पूछताछ के दौरान रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में पिक्टन ने कहा था कि वह सिर्फ एक और महिला का कत्ल कर 50 का रिकॉर्ड बनाना चाहता था। पिक्टन उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो यौनकर्मी थीं, घर से भागी हुई थीं या नशीली दवाओं की लत और मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित थीं।ये महिलाएं पहले से ही समाज से कटी हुई थीं, इसलिए शुरुआत में इनकी मौत पर पुलिस का ध्यान नहीं जा पाया। हालांकि, सेक्स वर्कर समुदाय को मालूम था कि कोई उन्हें निशाना बना रहा है। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्वयंसेवी समूहों के साथ मिलकर अपनी समस्या को उठाया।

PunjabKesari

इसके बाद पुलिस भी महिलाओं की गुमशुदगी को लेकर गंभीर हुई। लंबी तलाश के बाद पुलिस ने 2002 में रॉबर्ट पिक्टन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पिक्टन पहले वेश्याओं के साथ शारीरिक संबंध बनाता था और बाद में जहरीले इंजेक्शन देकर उन्हें बेहोश कर देता था। इसके बाद वह उनकी हत्या करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिक्टन ने पहली हत्या 1995 में की थी। 2001 तक वह 49 महिलाओं को मार चुका था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News