अमेरिका में पुलिस अधिकारी ने 13 वर्षीय किशोर का किया पीछा, फिर गोली मार कर ले ली जान

punjabkesari.in Sunday, Jun 30, 2024 - 11:26 AM (IST)

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार देर रात एक पुलिस अधिकारी ने 13 वर्षीय किशोर को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि मैनहट्टन से करीब 400 किलोमीटर उत्तरपश्चिम में पुलिस ने एक लूटपाट की जांच के संबंध में शुक्रवार देर रात 10 बजे दो किशोरों को रोका था, जिसके बाद एक किशोर को अधिकारियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी जारी की गई है। पुलिस ने बताया कि 13 वर्ष की आयु के दोनों किशोरों का विवरण लूटपाट की एक घटना के संदिग्धों से मेल खा रहा था और वे लूटपाट वाले दिन उसी इलाके में थे।

 

पुलिस द्वारा जारी ‘बॉडी कैमरा' फुटेज में एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे इन दोनों किशोरों की तलाशी लेनी होगी कि कहीं उनके पास कोई हथियार तो नहीं है। इसके तुरंत बाद उनमें से एक भागने लगता है। वीडियो में न्याह वे नामक किशोर उसका पीछा कर रहे अधिकारियों पर पिस्तौल ताने देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को लगा कि यह पिस्तौल है लेकिन बाद में पता चला कि वह एक खिलौना था। इसके बाद पुलिस किशोर को जमीन पर गिरा देती है और एक अधिकारी गोली चलाता है जो उसकी छाती पर लगती है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News