लंदन में डकैती के दौरान सिख किशोर की हत्या

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 03:18 PM (IST)

लंदन: स्कॉटलैंड यार्ड ने पश्चिमी लंदन की एक सड़क पर 16 वर्षीय ब्रिटिश सिख किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में जांच बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। मृतक का नाम अश्मीत सिंह बताया जा रहा है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात उन्हें साउथ हॉल के राले रोड से किसी को चाकू मारे जाने की सूचना मिली।

 

पुलिस लंदन एम्बुलेंस सेवा के पैरामेडिक्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया, ‘‘आपात सेवाओं के प्रयास के बावजूद कुछ देर बाद उसकी (अश्मीत) मौके पर ही मौत हो गई। उसके निकट परिजन को सूचित किया गया, (मृतक की) औपचारिक शिनाख्त होनी है।'' मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News