छुट्टियां मना रही 9 साल की बच्ची के लिए मौत बन गई आईसक्रीम

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 05:13 PM (IST)

लंदनः स्पेन में छुट्टियां मना रही इंग्लैंड की रहने वाली एक 9 साल की लड़की की एक आइसक्रीम की वजह से मौत हो गई। परिवार ने दावा किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लड़की ने जो आइसक्रीम खाई उसमें बादाम के अंश थे, हालांकि, लड़की को बताया गया था कि आइसक्रीम में बादाम नहीं हैं। हबीबा चिश्ती नाम की लड़की को बादाम से एलर्जी थी। उसके माता-पिता इस बात को लेकर काफी सतर्कता बरतते थे।
PunjabKesari
छुट्टियां मनाने के लिए लड़की स्पेन के कोस्टा डेल सोल नाम की जगह पर गई थी। यहां आइसक्रीम खाने के कुछ ही देर बाद लड़की बीमार पड़ गई। लड़की के साथ-साथ उसके पैरेंट्स और दो भाई-बहन भी ट्रिप पर गए थे। एक स्थानीय दुकान से परिवार ने आइसक्रीम खरीदी थी, वापस होटल आने पर लड़की बीमार हो गई। इसके बाद उसे मलागा के हॉस्पिटल में ले जाया गया था। इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर में परिजनों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लड़की की मौत पर लोगों ने दुख जाहिर किया है।
PunjabKesari
पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब फ्लाइट में सैंडविच खाने से लड़की की मौत हो गई थी। इंग्लैंड के एक करोड़पति की 15 साल की बेटी नताशा एडनान लंदन से फ्रांस के नाइस जा रही थी। उसने एयरपोर्ट पर Pret a Manger स्टोर से सैंडविच खरीदा था। इसके बाद एलर्जी होने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। फ्लाइट में उसकी स्किन पर लाल धब्बे आने शुरू हो गए, तभी उसे मालूम चला कि उसने कुछ गलत खा लिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News