ब्रिटिश लेखक को मिला नोबेल लिटरेचर पुरस्कार

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 05:55 PM (IST)

लंदनः साल 2017 का लिटरेचर  नोबेल  पुरस्कार ब्रिटेन के लेखक काजुओ इशिगुरो को दिया गया है। इसका एेलान गुरुवार को किया गया। इसके पहले कैमिस्ट्री के लिए 2017 का नोबेल प्राइज बायोकैमिस्ट्री में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी डेवलप करने के लिए स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिक जैक डुबोशे, जर्मनी के जोआकिम फ्रैंक और स्कॉटलैंड के रिचर्ड हैंडरसन को दिया जाएगा।

ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ के मुताबिक नोबेल प्राइज देने वाली स्वीडिश एकेडमी ने इशिगुरो के नॉवेल्स को भावनात्मकता की महान ताकत बताया है। इस साल साहित्य के नोबेल के लिए माग्रेट एटवुड, गुगी वा थियोंग और हारुकी मुराकामी जैसे नाम थे। लेकिन, इशिगुरो का नाम चौंकाने वाला है। पिछले साल जब बॉब डायलिन को ये अवॉर्ड दिया गया था काफी सवाल उठे थे। इशिगुरो ने ‘द रिमेन्स ऑफ द डे’ और ‘नेवर लेट मी गो’ जैसे मशहूर नॉवेल लिखे हैं। एकेडमी ने उनके बार में कहा- वो बहुत सावधानी और संयम से लिखते हैं। लेकिन, जो लिखना चाहते हैं वो पूरी आजादी से लिखते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News