ब्रेग्जिट से ध्यान हटाने के लिए जासूस को जहर देने के मामले में घसीट रहा ब्रिटेन: मॉस्को

punjabkesari.in Thursday, Mar 15, 2018 - 09:40 PM (IST)

मॉस्को : रूसी सरकार ने गुरुवार को ब्रिटिश सरकार पर आरोप लगाया कि ब्रेग्जिट के मुद्दे पर यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ चल रही अपनी जटिल वार्ता से ध्यान भटकाने के लिए वह एक पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में रूस को घसीट रही है। ईयू से ब्रिटेन के बाहर होने के फैसले को ब्रेग्जिट के नाम से जाना जाता है।

ब्रिटेन ने रूस पर पूर्व डबल एजेंट (दो देशों के लिए जासूसी करने वाला) सर्गेई स्क्रिपल को जहर देने का आरोप लगाया है। यह आरोप ऐसे समय में लगाया गया है जब ब्रेग्जिट के मुद्दे पर यूरोपीय साझेदारों से लंदन के रिश्ते ठीक नहीं हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पत्रकारों को बताया कि शायद यह स्पष्ट है कि यूरोपीय संघ के साथ ब्रेग्जिट वार्ता के मुद्दे पर लंदन खुद को काफी मुश्किल स्थिति में पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की लोकप्रियता कम हो रही है।

लावरोव ने कहा कि प्रधानमंत्री टेरीजा मे 2016 में जनमत संग्रह के बाद ईयू छोडऩे के ब्रिटेन के फैसले के बाद किए गए अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि और सर्गेई स्क्रिपल के मुद्दे पर उकसाने से ध्यान भटकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News