मर्दों से आई परेशान तो खुद से ही रचा ली शादी, फिर 1 साल बाद हो गई बोर, अब लिया अनोखा...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 10:19 AM (IST)

Brazilian Model Divorce : रिलेशनशिप में बार-बार धोखा खाने और पुरुषों के बर्ताव से परेशान होकर खुद से शादी (Sologamy) करने वाली लंदन की एक मशहूर मॉडल अब एक नए कारण से सुर्खियों में हैं। मर्दों से तंग आकर खुद को अपना जीवनसाथी बनाने वाली 36 वर्षीय ब्राजीलियन इन्फ्लुएंसर सुलेन कैरी (Suellen Carey) ने शादी के ठीक एक साल बाद अब खुद से ही तलाक ले लिया है। सुलेन का कहना है कि वह खुद के साथ इस रिश्ते को निभाते-निभाते इतनी थक गईं और बोर हो गईं कि अब उन्हें खुद से ही ब्रेकअप करना पड़ा।

बता दें कि पिछले साल सुलेन कैरी की इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। पुरुषों के साथ बेहद कड़वे अनुभवों के बाद सुलेन ने फैसला किया था कि वह किसी और के भरोसे रहने के बजाय खुद को ही अपनी सोलमेट बनाएगी। उन्होंने लंदन में एक शानदार पार्टी रखी, सफेद वेडिंग गाउन पहना, केक काटा और खुद से हमेशा प्यार करने का वादा किया। शादी के बाद सुलेन खुद ही अकेले डेट पर जाती थीं, खुद को महंगे तोहफे देती थीं और अपनी खुशियां खुद तय करती थीं।

यह भी पढ़ें: 24 June Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में कितना हुआ बदलाव? जानें देश के प्रमुख शहरों में आज के रेट

Instagram post से मचा तहलका

शादी के 12 महीनों बाद सुलेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद चौंकाने वाली पोस्ट शेयर की जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। सुलेन ने लिखा कि शुरुआत में सब कुछ बहुत अच्छा और आज़ाद था लेकिन धीरे-धीरे खुद के साथ चौबीसों घंटे रहना एक दबाव (Pressure) बनने लगा। वह अंदर से बेहद अकेलापन महसूस करने लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gyanclasss (@gyanclasss)

मॉडल ने अपनी पोस्ट में कुबूल किया, मैं खुद से शादी करके खुश थी लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं खुद को ही एग्जॉस्ट (मानसिक रूप से थका) कर रही हूं। मुझ पर खुद को हमेशा परफेक्ट रखने का इतना प्रेशर था कि मैं खुद को भी सहन नहीं कर पा रही थी।

सुलेन के इस 'सेल्फ-डिवोर्स' की खबर आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे केवल सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बटोरने का एक पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं जबकि कुछ यूजर्स मजे लेते हुए लिख रहे हैं— जब मैडम से खुद का साथ सहन नहीं हो रहा, तो वो किसी और पुरुष को कैसे झेल पातीं?

यह भी पढ़ें: लाइब्रेरी के बेंचों को बनाया बेड, कोने-कोने में मिलीं बियर-शराब की बिखरी बोतलें और इस्तेमाल हुए कंडोम, इस शर्मनाक...

वहीं रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स और मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि 'सोलोगैमी' यानी खुद से शादी करना आत्म-सम्मान के लिहाज से एक अच्छा विचार लग सकता है लेकिन लंबे समय तक इंसानी स्वभाव अकेले नहीं रह सकता। इंसान एक सामाजिक प्राणी है। 

किसी भी रिश्ते में जो भावनात्मक सपोर्ट और सुख-दुख साझा करने के लिए दूसरे पार्टनर की जरूरत होती है वह इंसान खुद अकेले रहकर कभी पूरी नहीं कर सकता। सुलेन कैरी का यह मामला इसी बात का सबसे बड़ा सबूत है। सुलेन ने अब साफ कर दिया है कि वह इस अकेलेपन से बाहर आकर अब किसी अन्य व्यक्ति को डेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News