मैट्राे में हुअा अजनबी से प्यार, ताे इजहार का ढूंढा अनूठा तरीका!(Pics)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 23, 2016 - 03:24 PM (IST)

ब्राजीलियाः कहते है कि अगर अाप किसी काे सच्चे दिल से प्यार करें, ताे पूरी कायनात उसे अाप से मिलवाने में मदद करती है। इस ब्राजीलियन लड़की के साथ भी कुछ एेसा ही हुअा। जानकारी के मुताबिक, ब्राजील के साओ पाउलो में एक दिन अंडरग्राउंड मेट्रो में लेथिका जीसस की नजर एक हैंडसम लड़के पर पड़ी। उसने ब्लू शर्ट और पर्पल ट्राउजर पहना था। 

उसके बाल घुंघराले थे और वो लगातार अपने मोबाइल में देख रहा था। उसे पहली ही नजर में लड़का पसंद आ गया। लड़के का नाम गैब्रियल कार्मो था। लेथिका उससे बात करना चाहती थी, लेकिन उसकी हिम्मत ना हुई। कुछ स्टेशन बाद लड़का उतर गया, लेकिन इससे पहले लेथिका ने उसकी फोटो खींच ली थी। उसने ये फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

उसने सोशल मीडिया पर लिखा, लाइन 11 कोरल, डायरेक्शन लुज, टाइम 13:40, मैं प्यार में हूं। अगर आप इस लड़के को देखें तो मुझे कमेंट में बताएं। लेथिका की ये पोस्ट वायरल हो गई। लाेगाें ने लेथिका काे लड़के की सोशल मीडिया प्रोफाइल तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और दोनों एक दूसरे काे डेट करने लगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News