ब्राजील में गिरा बांध, कीचड़ की बाढ़ से 40 मरे 300 लापता

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 10:27 AM (IST)

ब्रासीलियाः दक्षिण पूर्व ब्राजील में एक बांध ढह जाने से मची तबाही कारण 40 लोगों की जन चली गई जबकि 300 के करीब लोग लापता हैं। इनमें से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ब्राजील के मिनास गेरेस राज्य में बेलो होरिजोंटो शहर के पास वेल खदान में शुक्रवार को यह आपदा आई।

बांध ढहने से समूचे इलाके में से कीचड़ से भरी बाढ़ आ गई और ब्रुमाडिनो शहर के आस-पास के खेत इसकी जद में आ गए। शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया क्योंकि बांध ढहने से निकला कीचड़ इमारतों में भर गया है। राज्य के दमकल सेवा के अधिकारी कर्नल एडगार्ड एस्टावाओ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें अब भी लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद है।’’ 

वेल की सूची के अनुसार ये सभी खदान कर्मचारी हैं। अब तक 40 लोगों के मरने की खबर है और 176 लोगों को जीवित बचाया गया है, जिनमें से 23 अस्पताल में भर्ती हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने आपदाग्रस्त इलाके का दौरा किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसे मार्मिक दृश्यों को देखकर भावुक हुए बगैर नहीं रहा सकता।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News