बोको हराम जिहादियों ने किया 9 लोगों का अपहरण

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2017 - 04:16 PM (IST)

कानो: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में चरमपंथी संगठन बोको हराम के जिहादियों ने दो अलग-अलग हमलों में 9 लोगों का अपहरण कर लिया।हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। बोको हराम से लड़ रहे बंदूकधारियों के बल के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार को मैदुगुरी शहर के बाहरी इलाके में 50 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर एक परिवार के पांच सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। वे अपनी कार ठीक होने का इंतजार कर रहे थे।

इस सदस्य ने बताया ‘‘बोको हराम के आतंकियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों का दिकवा शहर के पास अपहरण कर लिया।’’  बंधकों में एक महिला, उसकी तीन युवा बेटियां और उसकी बहन शामिल है।’ मिलीशिया के एक अन्य सदस्य ने बताया कि वाहन का चालक कार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था तभी बोको हराम के आतंकी वहां आए और लोगों का अपहरण कर लिया।  घटना कल हुई और इससे एक दिन पहले ही चरमपंथियों ने मैदुगुरी से करीब 38 किमी दूर कोंदुगा शहर के पास से चार किसानों का अपहरण कर लिया था। इस घटना में एक व्यक्ति मारा गया और 2 घायल हो गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News