साउथवेस्ट बोइंग 737 मैक्स की कराई एमरजैंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 12:23 PM (IST)

 

वॉशिंगटनः साउथवेस्ट एयलाइंस द्वारा परिचालित बोइंग 737 मैक्स के एक विमान के इंजन में गड़बड़ी होने के बाद उसे आपात स्थिति में ओरलैंडो में उतारा गया। यह विमान फ्लोरिडा से कैलिफोर्निया ले जाया जा रहा था। समय पर गड़बड़ पता चलने से एक और बड़ा हादसा होने से टल गया अमेरिका संघीय विमानन एजेंसी (FAA) ने यह जानकारी दी।

FAA ने एक बयान में कहा, ‘‘ विमान को ओरलैंडो में सुरक्षित उतारा गया।’’ उन्होंने बताया कि घटना के दौरान विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। इसे कैलिफोर्निया ले जाया रहा था। एजेंसी ने बताया इस घटना की जांच की जा रही है। बोइंग 737 मैक्स विमान की उड़ानों पर 13 मार्च को रोक लगा दी गई थी। इथियोपिया एयरलाइन और लायन एयर के इसी मॉडल के विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यह फैसला किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News