कीव क्षेत्र में मिले 900 से अधिक नागरिकों के शव, बुचा में सबसे ज्यादा हालात खराब : पुलिस

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 10:23 PM (IST)

ल्वीवः रूसी सेना की वापसी के बाद कीव इलाके में 900 से अधिक नागरिकों के शव बरामद किए गए हैं। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। कीव में क्षेत्रीय पुलिस बल के प्रमुख एंड्रीय नेबितोव ने कहा कि इन शवों को सड़कों पर खुला छोड़ दिया गया था या फिर इन्हें अस्थायी रूप से दफनाया दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आंकड़े इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि 95 प्रतिशत गोली लगने के कारण हुई। 

बुचा में सबसे ज्यादा पीड़ित लोग, मिले 350 से अधिक शव 
एंड्रीय ने कहा, ‘‘ हम समझते हैं कि रूसी कब्जे के दौरान सड़कों पर लोगों की हत्याएं की गईं। उन्होंने कहा कि मारे गए नागरिकों के बरामद शवों की संख्या 900 को पार कर गई है, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे और सामूहिक कब्रों में हर दिन शव मिल रहे हैं। बुचा में लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हुए, जहां 350 से अधिक शव मिले हैं। एंड्रीय कहा कि रूसी सेना उन लोगों को ढूंढ़ रही थी जिन्होंने यूक्रेन समर्थक मजबूत विचारों को व्यक्त किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News