बिलावल का दावा- PM इमरान भी अन्य नेताओं की तरह पाकिस्तान से भाग जाएंगे

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 11:06 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने  कहा कि एक दिन प्रधानमंत्री इमरान खान भी  पाकिस्तान से उसी तरह से भाग जाएंगे  जैसे कि अन्य नेता भाग गए। जाहिर है जरदारी का इशारा पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर था। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान खान और उनके मंत्री देश के खजाने से धन निकालकर अपनी महंगी जरूरतों पर खर्च कर रहे हैं।

 

बिलावल ने मीडिया के समक्ष भड़ास निकालते हुए कहा इमरान देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। देश में गरीबी दर 50 प्रतिशत हो गई है। गरीबी का स्तर नीचे जाना परवेज मुशर्रफ के समय शुरू हुआ था उसके बाद से वह बढ़ता चला गया। विदेशी कर्ज भी बढ़ता चला गया। देश चलाने के लिए जिन शर्तो पर कर्ज लिया गया, उनके चलते देश की हालत बिगड़ती चली गई और अब उन कर्जो का ब्याज चुकाने के लिए भी नए कर्ज लेने पड़ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News