इंडोनेशिया में चेतावनी के बावजूद समुद्र तट पर गए 11 लोग तेज लहरों में बहे

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 11:01 AM (IST)

जकार्ता: इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में चेतावनी के बावजूद 11 लोग समुद्र तट पर गए जहां शक्तिशाली लहरें उन्हें बहा ले गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। तलाश और बचाव कार्य एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात को कई गांवों के 24 लोगों का समूह स्थानीय कर्मकांड में भाग लेने समुद्र तट पर पहुंचा। अनुष्ठान के तहत इन लोगों को समुद्र में तैरना भी था।

 

अधिकारयों ने बताया कि जेम्बर जिले में पयांगन तट पर बचाए गए 13 लोगों में दो साल की एक बच्ची भी है। इन लोगों का उपचार किया जा रहा है। बचाव दल के प्रमुख आई वायन सुयंता ने कहा कि स्थानीय नागरिकों को समुद्र में तेज लहरें आने की चेतावनी देते हुए उन्हें समुद्र किनारे जाने से मना किया गया था। उन्होंने बताया कि अचानक आई लहर अपने साथ 23 लोगों को बहा ले गई। इंडोनेशिया की मौसम एजेंसी ने पूर्वी जावा प्रांत सहित कई क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसम और तेज लहरें उठने का अनुमान जताया है।  

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News