नाटो में बड़ी दरार! पुतिन के साथ बातचीत के लिए हंगरी के PM ओरबान पहुंचे मॉस्को

punjabkesari.in Friday, Jul 05, 2024 - 04:39 PM (IST)

बुडापेस्ट: हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता के लिए मॉस्को पहुंचे। ओरबान के प्रेस प्रमुख ने शुक्रवार को बताया कि दो वर्ष से अधिक समय पहले यूक्रेन पर आक्रमण के बाद किसी यूरोपीय नेता की यह रूस की दुर्लभ यात्रा है। ओरबान की यह यात्रा यूक्रेन की इसी तरह की अघोषित यात्रा के कुछ ही दिनों बाद हो रही है, जहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी और प्रस्ताव रखा था कि यूक्रेन रूस के साथ तत्काल युद्ध विराम पर विचार करे। 
PunjabKesari
यूरोपीय संघ में पुतिन के सबसे करीबी सहयोगी माने जाने वाले ओरबान ने यूक्रेन की सहायता करने तथा युद्ध के लिए मॉस्को पर प्रतिबंध लगाने के यूरोपीय संघ के प्रयासों को नियमित रूप से अवरुद्ध, विलंबित या कमजोर किया है। वह लंबे समय से यूक्रेन में शत्रुता समाप्त करने की वकालत करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसका देश की क्षेत्रीय अखंडता या भविष्य की सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ओरबान के प्रेस प्रमुख बर्टलान हवासी ने हंगरी की समाचार एजेंसी को बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री की रूस यात्रा एक “शांति मिशन” था।
PunjabKesari
हंगरी के प्रधानमंत्री रूस के खिलाफ नाटो की जंग के विरोधी रहे हैं। इस तरह ये माना जा रहा है कि पुतिन ने नाटो में सबसे बड़ी सेंध लगाई है। हंगरी नाटो का सदस्य है। रूस-यूक्रेन जंग के दौरान पहली बार कोई यूरोपीय राष्ट्राध्यक्ष रूस के दौरे पर पहुंच रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News