मासूम बच्ची से हैवानियत करने वाले ससुर को मिली फांसी की सजा, रेप के बाद की थी हत्या

punjabkesari.in Sunday, May 18, 2025 - 12:40 PM (IST)

Dhaka: बांग्लादेश की एक अदालत ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के लिए एक व्यक्ति को शनिवार को मौत की सजा सुनायी। इस मामले की सुनवायी रिकॉर्ड 20 दिन में पूरी की गई। दोषी हितू शेख (50) पीड़िता की बड़ी बहन का ससुर है। यह घटना एक मार्च को पश्चिमी बांग्लादेश के मगुरा जिले में हुई जब पीड़िता अपनी बहन के घर गई थी। बलात्कार के दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी और 12 दिन बाद ढाका के एक सैन्य अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।

 

मगुरा स्थित महिला एवं बाल उत्पीड़न रोकथाम न्यायाधिकरण के न्यायाधीश एम. जाहिद हसन ने घोषणा की, ‘‘उसे फांसी की सजा सुनायी जाती है।'' हालांकि, अदालत ने तीन सह-आरोपियों - दोषी की पत्नी और दो बेटों - को यह कहते हुए बरी कर दिया कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित नहीं कर सका। इस घटना पर पूरे देश में रोष उत्पन्न हो गया था। उच्च न्यायालय की एक पीठ ने मुकदमे की सुनवायी छह महीने में पूरी करने का आदेश दिया था और पुलिस को जांच पूरी करने के लिए 30 दिन का समय दिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News