बजट सत्र दौरान बलूच मुख्यमंत्री पर विपक्ष ने बरसाईं जूते-चप्पल व बोतलें, अभद्र टिप्पणियां कीं

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 01:17 PM (IST)

पेशावर: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में असेंबली के बाहर  विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री जाम कमाल को  घेर लिया और उन पर जूते- चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। असेंबली में विपक्ष के सदस्यों  ने  उनपर  की बोतलें फेंककर मारी व जमकर हंगामा किया जिस कारण  मुख्यमंत्री को असेंबली के अंदर जाने के लिए दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ा।


जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान असेंबली में  बजट सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन कर रहे  विपक्ष के सदस्यों ने पूरे सदन को घेर लिया और सभी दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जब राज्य के मुख्यमंत्री जाम कमाल पहुंचे तो विपक्ष के सदस्य हाथापाई पर उतर आए।  उनके चारों तरफ सुरक्षा का कड़ा घेरा था, जिसके बाद उन्होंने पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी और हंगामा मचा दिया। इस बीच की सदस्यों ने उनपर जूते चप्पल  फेंके व आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं।  

 
विपक्षी नेताओं के भयंकर विरोध प्रदर्शन और अभद्रता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया और उन्होंने लाठीचार्ज कर दिया।  इस लाठीचार्ज में चार एमपीए घायल भी हो गए। बलूचिस्तान असेंबली का बजट सत्र चल रहा है. जिसमें राज्य के बजट का लेखा जोखा रखा गया> इस बजट में गैर जरूरी कामों पर जोर दिया गया था, जिसका विपक्षी नेता विरोध कर रहे थ।  भारी विरोध प्रदर्शन की वजह से मुख्यमंत्री और उनके के सहयोगियों को मुख्य द्वार की जगह दूसरे द्वार से असेंबली के अंदर ले जाया गया।  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News