बलूचिस्तान मुद्दाः PAK को संयुक्त राष्ट्र में बेनकाब करेगा भारत

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 02:30 PM (IST)

नई दिल्ली: बलूचिस्तान में नेताओं और आम नागरिकों पर पाकिस्तान लगातार कहर बरसा रहा है। यहां मानवाधिकारों के उल्लंघन के मामले को भारत संयुक्त राष्ट्र में उठाएगा। यूएन में भारत के प्रतिनीधि राजीव के चंदेर का कहना है कि पाक ऐसा देश है जो लगातार अपने ही नागरिकों पर अत्याचार कर रहा है। वह अपने लोगों पर हवाई हमले करवाता है और उसे ऐसा करने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं होती है।

बता दें कि बलूचिस्तान पाक के लिए बेहद खास है, क्योंकि क्षेत्रफल के हिसाब से यह काफी बड़ा है। इसकी सीमाएं ईरान और अफगानिस्तान से मिलती है और ये प्राकृतिक संसाधनों से भरा हुआ है। यहां गैस, तांबे और कोयले के बड़े भंडार है। बावजूद इसके यह पाकिस्तान का सबसे गरीब प्रांत है। बलोच के राष्ट्रवादी नेताओं का आरोप है कि यहां की सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है और उन्हें उनके वाजिब अधिकार नहीं दे रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News