बलूच नेता की मांग- मुशर्रफ को ग्लोबल आतंकी घोषित करे अमेरिका

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 02:35 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने हाल ही में आंतकी संगठन लश्कर-ए-तौयबा और हाफिज सईद को समर्थन करने की बात कही थी। इस बयान के बाद बलूच कार्यकर्ता ने अमेरिकी सरकार से मुशर्रफ को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने की मांग की। वर्ल्ड बलूच वुमेन फोरम की अध्यक्ष नायला कादरी ने अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पत्र लिख कर कहा कि मुशर्रफ को आतंकी घोषित कर उसकी सारी संपत्ति जब्त करें। 

बलोच कार्यकर्ता मुशर्रफ को करेंगे एक्सपोज 
बलूच ने कहा कि मुशर्रफ ने खुले तौर पर मान लिया है कि वे अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित लश्कर-ए-तौयबा का समर्थन करते हैं। ऐसे में इन आतंकी संगठनों के साथ उनके जुड़ाव की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बलोच कार्यकर्ता सभी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में मुशर्रफ को एक्सपोज करेंगे और विश्व के नागरिकों को बलोच लोगों की हत्याओं में उनकी भूमिकाओं के बारे में बताएंगे। कार्यकर्ता ने कहा कि विश्व बलूच महिला फोरम विश्व के सभी सरकारों से मांग की है कि पाकिस्तानी सेना में मौजूद इस तरह के व्यक्तियों को सक्रिय तरीके से एक्सपोज करे और अलग-थलग करे और वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबंध लगाएं। 

बता दें कि 24 नवंबर को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक व 2008 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 10 महीने की नजरबंदी के बाद रिहा हो गया। रिहाई के फौरन बाद हाफिज सईद ने जम्मू एवं कश्मीर की आजादी के लिए ‘जिहाद’ जारी रखने की बात कही। हाफिज के रिहाई का पूरी दुनिया में विरोध हुआ है। अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार को जल्द से जल्द हाफिज को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News