नहाने के इस खास तरीके कारण 44 साल की उम्र में दिखती है 21 की (Photos)

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 11:14 AM (IST)

सिडनीः आस्ट्रेलिया की रहने वाली एक 44 साल महिला की खूबसूरती व फिटनेस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। तीन बच्चों की मां इस महिला के चेहरे पर एक भी रिंकल नहीं और खूबसूरती ऐसी कि यंग लड़कियां भी इनके आगे फेल।  न्यू साउथ वेल्स के बेरॉन बे की रहने वाली एबिगेल ओनिल का सिर्फ चेहरा ही नहीं बल्कि उनका फिगर भी बिल्कुल परफेक्ट है। पेशे से मॉडल एबिगेल इस उम्र तक खुद को मेंटेन रखने के लिए एक बेहद ही आसान टिप को पिछले 30 सालों से फॉलो करती आ रही हैं। 
PunjabKesari
30 सालों से वो हर दिन 12 मिनट का शावर ले रही हैं, जिसमें दिन की शुरुआत 3 मिनट गर्म पानी और 30 सेकेंड ठंडे पानी से नहाती हैं। इस 3:30 मिनट के शावर को वो दिन में तीन बार करती हैं, जिसके परिणाम स्वरूप  उसकी स्किन ग्लोइंग और  चेहरा खिला हुआ है। एबिगेल का कहना है चाहे सर्दी हो गर्मी, वो चाहे कितने भी ठंडी या गर्म जगह पर जाएं, ये 12 मिनट का शावर वो हर दिन लेती हैं।
PunjabKesari
इसके आगे एबिगेल ने अपने कुछ और ब्यूटी सीक्रेट्स को भी शेयर किया।उनका कहना है कि वो अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी और हर्बल टी से करती हैं। ब्रेकफास्ट में सीज़नल फ्रूट, जौ और स्पिरुलिना (जलीय वनस्पति) खाती हैं.।या फिर कभी-कभी वो पोच्ड अंडे खाना पसंद करती हैं।लंच में कोकोआ, ग्रीन स्मूदी और घर की बनी चॉकलेट, चाय के साथ लेती हैं. उसके बाद वेजिटेबल जूस और रात को डिनर में चावल और (हर्ब्स, बेज़िल, कोरिएंडर और पार्सले से भरा) ग्रीन सलाद खाती हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News