आस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया मेंं सैन्य संबंध बहाल, इस बात पर हुए सहमत

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 01:50 PM (IST)

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया ने पूर्ण रूप से सैन्य संबंधों के बहाल होने की आज घोषणा की। जर्काता के लिए कथित अपमानजनक मानी जानी वाली शिक्षण सामग्री पर हुए संक्षिप्त विवाद के बाद दोनों देशों के नेताओं ने बातचीत की जिसके बाद यह घोषणा की गई।  इंडोनेशिया ने दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ पूर्ण सैन्य सहयोग को निलंबित कर दिया था । हालांकि उसने स्पष्टीकरण दिया था कि सिर्फ भाषा प्रशिक्षण को स्थगित किया गया है।

प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा कि 2 घंटे तक चली बातचीत के बाद वह और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ‘‘रक्षा और प्रशिक्षण गतिविधियों को पूर्ण रूप से बहाल करने पर सहमत’ हो गए।  राष्ट्रपति के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के पहले दौरे पर आये विडोडा ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों पड़ोसी देश एक बड़ा आर्थिक साझेदारी समझौता करने पर भी सहमत हो गए।

दोनों देशों के बीच सैन्य विवाद तब शुरू हुआ था जब ऑस्ट्रेलिया आए इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने पर्थ में एक भाषा प्रशिक्षण केन्द्र में पाठ्य सामग्री को लेकर चिंता जताई थी।  जकार्ता ने ऑस्ट्रेलिया के नशीले पदार्थों के तस्कर को मौत की सजा दी थी और कैनबेरा की शरणार्थियों की नौकाओं को वापस इंडोनेशिया भेजने की नीति के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध अक्सर तनावपूर्ण रहे लेकिन 2015 में टर्नबुल के सत्ता में आने के बाद इनमें सुधार हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News