इक्वाडोर की जेलों में दंगे, 50 से अधिक कैदियों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 09:58 AM (IST)

 मैक्सिको सिटीः इक्वाडोर की जेलों में हाल ही में हुए दंगों के दौरान 50 से अधिक कैदी मारे गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले दिन में देश के प्रमुख शहरों गुआयाकिल, कुएनका, और लाटाकुंगा की जेलों में दंगे हुए।

 

इस दौरान कैदियों द्वारा जेल के प्रहरियों को बंधक बनाए जाने के कई मामले सामने आए लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ग्वायस, अज़ुय और कोटोपेक्सी के सामाजिक पुनर्वास केंद्रों में आज हुई घटनाओं के बाद स्थिति नियंत्रण में है।

 

अब तक, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 50 मृत कैदियों की रिपोटर् दी है।'' पुलिस के अनुसार जेल में गिरोहों के बीच संघर्ष के कारण दंगे हुए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News