11 साल की लड़की की बहादुरी के कायल हो जाएंगे आप, देखें तस्वीरें!

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2015 - 02:32 PM (IST)

वाशिंगटन: अमेरिका के कोलोराडो में 11 साल की एक लड़की ने जो बहादुरी दिखाई उसके आप भी कायल हो जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, एलेक्सिस डेविडसन नाम की इस लड़की ने दांत से एक प्लास्टिक बांधकर खींचने के लिए एक धनुष जैसी मशीन का इस्तेमाल किया और अपना दांत तोड़ डाला। इस दिलचस्प किस्सेे को उसके पिता ने कैमरे में कैद कर लिया। 

तस्वीरों में आप देख सकते है कि किस तरह ये लड़की बड़ी ही आसानी से अपना दांत निकाल रही है। लड़की जरा भी दर्द का आभास नहीं होने देती और उछलने लगती है। उसके पिता के मुताबिक, वे एलेक्सिस का दांत तोडऩे के लिए कोई अच्छा तरीका तलाश रहे थे, तभी इस उपाय का ख्याल आया। उन्होंने कहा कि एलेक्सिस एक स्पेशल किड है और बहुत सारे क्रेजी कारनामें करती है। उन्होंने ऐसा करने के लिए उस पर दबाव नहीं बनाया, लेकिन उसे कुछ नया करने के लिए प्रेरित जरूर किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News