एलियन को खोजने का सबसे बड़ा अभ‍ियान शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2015 - 11:36 AM (IST)

लंदनः एलियंस के रहस्य को लेकर इंसानों में हमेशा से उत्सुकता रही है। वैज्ञानिक कई सालों से एलियन के सुरागों की खोज करने में जुटे हैं। इसे खोजने के लिए कई अभिय़ान भी चलाए गए हैं। 

ब्रिटेन के मशहूर कॉस्मोलॉजिस्ट स्टीफन हॉकिंग ने सोमवार को रूस के अरबपति यूरी मिलनर के साथ मिलकर एलियन की खोच के लिए अभी तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया।

10 साल के इस प्रोजेक्ट पर 10 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे। इस जबरदस्त प्रोजेक्ट से ब्रिटेन के कई दूसरे वैज्ञानिक भी जुड़े हैं। लंदन की रॉयल सोसाइटी साइंस एकेडमी में यह प्रोजेक्ट लॉन्च हुआ।

आपको बता दें कि अभ‍ियान शुरू करने वाले स्टीफन हॉकिंग एक खास बीमारी के चलते अपने गाल की मांसपेशी के जरिए अपने चश्मे पर लगे सेंसर को कंप्यूटर से जोड़कर ही बातचीत कर पाते हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की अहमि‍यत के बारे में कहा, ''हम जीवित हैं। हम इंटेलिजेंट हैं। हमें जरूर पता होना चाहिए।''

हॉकिंग ने कहा, ''इससे बड़ा सवाल कोई नहीं होगा। यही वो समय है जब हम इस सवाल को धरती के बाहर की दुनिया में खोजें।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News