ब्रिटिश लड़कियों ने शादी के लिए चुना मनपसंद ISIS का आतंकी

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2015 - 01:28 PM (IST)

रक्का: दुनिया की खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने लंदन से भागकर सीरिया पहुंचीं तीन में से दो ब्रिटिश लड़कियों ने आईएसआईएस के लड़ाकों से शादी कर ली है। इन दोनों लड़कियों ने ब्रिटेन में रह रहे अपने परिवार को शादी की जानकारी दी है। इसके बाद इनकी फैमिली ने ''द गर्जियन'' अखबार को इस बारे में बताया। खबर के मुताबिक, उन्हें शादी के लिए आईएसआईएस की तरफ से लड़ाकों का एक कैटेलॉग दिया गया था, जिसमें से उन्हें अपने लिए लड़का चुनना था। लड़कियों ने इस कैटेलॉग से ही लड़का चुनकर शादी की। 

लड़कियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये आईएसआईएस का गढ़ माने जाने वाले रक्का के बाजार में खरीदारी करती नजर आ रही हैं। इनके साथ एक महिला जिहादी बंदूक लिए चलती दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो में लड़कियां बुर्के में हैं, इसलिए इनकी साफ पहचान नहीं हो सकी है। डेली टेलिग्राफ ने वीडियो में ब्रिटिश लड़कियों के होने की पुष्टि की है। दावा किया गया है, दोनों लड़कियां रक्का में ही अपने पति के साथ रह रही हैं।

''द गर्जियन'' ने परिवार की रिक्वेस्ट पर इन दोनों लड़कियों के नाम का खुलासा नहीं किया है। एक लड़की ने फोन से अपने परिवार से संपर्क किया, जबकि दूसरी ने सोशल मीडिया के जरिए परिवार शादी की जानकारी दी। लड़कियों के परिवार की ओर से जानकारी देने वाले वकील तस्नीम अकुंजी ने बताया कि लड़कियों की फैमिली बेहद दुखी है। शादी के बारे में पता चलने के बाद उनके घर लौटने की उम्मीद भी टूट गई है। अकुंजी ने वीडियो के बारे में कहा कि परिवारों को लगता है कि वीडियो में दिखने वाली लड़कियां उनकी बेटियां नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News