सड़क किनारे सरेआम स्क्रीन पर चलने लगी पॉर्न फिल्म

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2015 - 05:07 PM (IST)

चीन: चीन के शहर मुदानजिआंग के लोग उस समय हैरान रह गए जब सरेआम सड़क किनारे लगी बड़ी स्क्रीन पर पोर्न फिल्म चलने लगह पड़ी। यह फिल्म करीब 10 मिनट तक चलती रही। 2.8 मिलियन की आबादी वाला यह शहर चीन के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

खबर के अनुसार इस स्क्रीन को कंट्रोल करने वाले कंप्यूटर पर कोई कर्मचारी पॉर्न देख रहा था लेकिन उसे यह खबर नहीं थी कि कंप्यूटर स्क्रीन से कनेक्ट है। वह बेपरवाह उस कंप्यूटर पर पॉर्न फिल्म देख रहा था जबकि वही फिल्म बड़े पर्दे पर सरेआम सड़क पर भी चलती रही।

यह स्क्रीन एक बड़े से अस्पताल के आगे लगी है। पॉर्न चलते ही स्क्रीन के इर्द-गिर्द भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग इस वाकये को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने लगे। थोड़ी देर में मौके पर पुलिस पहुंची और इस स्क्रीन पर चल रही फिल्म को बंद करवाया गया। इसी स्क्रीन का इस्तेमाल कभी-कभार रात को फिल्म दिखाने के लिए किया जाता है। बहरहाल पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कारण सार्वजनिक स्थल पर पॉर्न फिल्म चली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News