11 साल के भारतवंशी बच्चे ने की ग्रेजुएशन, ओबामा भी रह गए दंग, दीं बधाई

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2015 - 11:23 PM (IST)

अक्सर आपने अपने दोस्तों आदि को कॉलेज में पढ़ाई करते देखा होगा, जिनहे ग्रेजुएशन की डिग्री लेने में करीब तीन साल तक लग जाते है। और तब तक छात्र की उम्र करीब 22 या 23 तक हो जाती है। लेकिन कैलिफोर्निया के रहने वाले तनिष्क अब्राहम ने महज 11 साल में ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है। यह जीनियस बच्चा भारतवंशी है। जिस के बारे सुनकर खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हैरान रह गए। और छात्र की इस उपलब्धि पर बराक ओबामा ने छात्रा को बधाई दी है। 

तनिष्क अब्राहम की उम्र महज 11 साल है, लेकिन उसने इतनी कम उम्र में अमेरिका के कॉलेज से मैथ्स, साइंस और फॉरेन लैंग्वेज स्टडी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है।
 
तनिष्क अब्राहम घर पर ही पढ़ाई करता है। कैलिफोर्निया प्रांत के सैक्रामेंटो के अमेरिकन रिवर कॉलेज ने सैक्रामेंटो प्रांत के निवासी तनिष्क अब्राहम को 1,800 अन्य विद्यार्थियों के साथ यह उपाधि दी गई। अब्राहम अमेरिकन रिवर कॉलेज से इस वर्ष स्नातक होने वालों में वह सबसे कम उम्र का छात्र है। अमेरिकन रिवर कॉलेज के प्रवक्ता स्कॉट क्रो ने बताया कि शायद वे इस समय के सबसे युवा स्नातक हैं।
 
अब्राहम सात साल की उम्र से ही घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसने पिछले साल मार्च में स्टेट परीक्षा पास की थी जिसके बाद उसे हाई स्कूल डिप्लोमा की उपाधि मिली थी। अब्राहम ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि उस कॉलेज से स्नातक होना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। तनिष्क की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उसे बधाई पत्र भेजा था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News