इस मंदिर की खुबसूरती को देख अटक जाएंगी आपकी सांसे(देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Friday, May 15, 2015 - 02:08 AM (IST)

चीन. आपको शायद विश्वस नहीं होगा कि चीन में एक मंदिर ऐसा भी है, जो हवा में झूलता है। आमतौर पर देखा जाता है कि मंदिर समतल जमीन या किसी पहाड़ पर बनाए जाते हैं, लेकिन चीन का यह मंदिर कुछ हटके है। यह मंदिर सीधी पहाड़ी पर बना हुआ है। दूर से देखने पर ये मंदिर हवा में झूलता हुआ लगता है। इसलिए इसे हवा में झूलता मंदिर भी कहा जाता है। यह चीन के शानसी प्रांत में स्थित है। यहां का नजारा बहुत खौफनाक है लेकिन यह लोगों के आकर्षण का केंद्र भी है। इतिहास के जानकारों की माने तो यह करीब 1500 साल पुराना है। इसमें बौद्ध, ताओ और कन्फ्यूशियस स्थापत्य शैली का मिश्रण है।
 
 यह मंदिर विशेष प्रकार की मजबूत और लचीली लकडिय़ों के सहारे बनाया गया है। इसकी बनावट देखने के बाद लगता है कि मामूली हवा का झोंका भी इसे गिरा देगा, लेकिन यह बहुत मजबूत है इतने वर्षों में कई प्राकृतिक आपदाएं आईं। भूकंप के झटकों और तूफान के बावजूद यह मंदिर शान से खड़ा है मंदिर में 40 से अधिक भवन और मंडप हैं। हर साल काफी तादाद में पर्यटक यहां आते हैं।  लकडिय़ों पर टिका ये मंदिर चट्टानों से घिरा है। इससे लगता है कि ये अभी इस पर गिर जाएंगी, लेकिन मंदिर इनसे सुरक्षित है।  यहां का नजारा बहुत खूबसूरत है। वहीं, यह रोमांचक और कुछ डरावना भी है।  
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News