ब्रिटेन के शाही खानदान में आई नन्ही परी

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2015 - 05:48 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के शाही खानदान की बहू डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडलटन ने आज एक नन्ही परी को जन्म दिया। केट और प्रिंस विलियम की यह बेटी उसी अस्पताल में पैदा हुई,जहां 32 साल पहले प्रिंसेस डायना ने अपने पहले बेटे विलियम को जन्म दिया था। 

केनसिंग्टन पैलेस ने आज यह जानकारी दी कि डचेज केट ने स्थानीय समानुसार सुबह आठ बजकर 34 मिनट पर बच्ची को जन्म दिया। नवजात और केट दोनों स्वस्थ हैं। शाही खानदान के सभी वरिष्ठ सदस्यों को इसकी जानकारी दे दी गयी है। 

 
अभी बच्ची के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना कम है क्योंकि इससे पहले पिं्रस जॉर्ज के नाम की घोषणा दो दिन बाद की गई थी।  प्रिंस विलियम और केट की शादी अप्रैल 2011 में हुई थी और केट ने इसी अस्पताल में जुलाई 2013 में अपने पहले बेटे प्रिंस जॉर्ज को जन्म दिया था। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News