जन्म लेते ही रॉयल बेबी बनाएगा लोगों को मालामाल!

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2015 - 04:32 PM (IST)

लंदन: ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य प्रिंस विलियम व केट मिडिलटन दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। रॉयल बेबी के जन्म को लेकर सटोरियों के बाजार में  अच्छी-खासी गर्मी हैं। 

आपको बता दें कि लोगों के बीच उत्सुकता इस बात को लेकर नहीं है कि रॉयल बेबी लड़का होगा या लड़की बल्कि उससे जुड़ी हर चीज पर सट्टा लगाया जा रहा है। इसमें आने वाले बच्चे के बालों का रंग कैसा होगा, उसका वजन कितना होगा और कौन से नेता दंपति को सबसे पहले बधाई देने आएगा। 

इस महीने के अंतिम दिन पर लड़का होगा या लड़की, इस पर करीब 5 हजार पाउंड का सट्टा लगाया गया। रॉयल बेबी के स्वागत के लिए काफी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, दूसरी बार दादा बनने वाले प्रिंस चार्ल्स की चाहत है कि उनके घर नातिन आए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News