ये लो!! इंसान तो इंसान, चींटियों को भी लगा जंक फूड का चस्का

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2015 - 01:41 PM (IST)

न्यूयॉर्क: फास्ट फूड की दीवानी केवल हमारी युवा पीढ़ी नहीं है, बल्कि चींटियां भी है। शहरी परिवेश में रहने वाली चींटियों की कुछ प्रजातियां भी इस खाद्य पदार्थों की दीवानी हैं। 

जी हां ,एक नए शोध में यह बात सामने आई है। जिससे इस बात का उत्तर मिला है कि चींटियों की कुछ प्रजातियां केवल शहरी परिवेश में ही क्यों पाई जाती हैं। निष्कर्ष के लिए चींटियों के शरीर में आइसोटोप स्तर का अध्ययन किया गया।

अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के मुख्य लेखक क्लिंट पेनिक ने कहा, "हम इस बात का पता लगाना चाहते थे कि चींटियों की कुछ प्रजातियां क्यों हमारे आस-पास ही पाई जाती हैं जबकि कुछ प्रजातियां इससे इतर मानवीय गतिविधियों से दूर वाले इलाकों में रहना पसंद करती हैं।"

अध्ययन के लिए शोधकर्त्ताओं ने 21 प्रजातियों की 100 चींटियों पर यह अध्ययन किया, जिन्हें मैनहट्टन से फुटपाथों, पार्कों व अन्य जगहों से एकत्रित किया गया।

अध्ययन में यह बात पता चली कि शहरी प्रजाति की चींटियों के आहार वही होते हैं, जो वहां के मानवों के आहार हैं। मानव सहित लगभग सभी पशु अपने भोजन के रूप में कार्बन ग्रहण करते हैं। कार्बन की ही एक किस्म सी13 मक्का व गन्ने जैसी घासों से संबंधित है चूंकि, लगभग सभी जंक फूड में मक्का तथा शर्करा मौजूद होते हैं। इसलिए सी13 उन सभी चींटियों में पाए जाते हैं, जो मानव आहार को ग्रहण करते हैं। दूसरी ओर मानव आहार ग्रहण न करने वाली चींटियों में सी13 नहीं पाया जाता।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News