पति ने फूंका ऐसा मंत्र कि सेक्स करते वक्त पत्नी व प्रेमी की अटक गई ''सांस में सांस''

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2015 - 11:18 PM (IST)

जोहांसबर्ग. दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। एक फ्लेट में एक महिला अपने पति को धोखा देकर किसी गैर व्यक्ति से सेक्स कर रही थी। लेकिन सेक्स के दौरान उसके प्रेमी का लिंग महिला के प्राइवेट पार्ट में फंस गया। इसके बाद फ्लेट से मदद मांगने की आवाज आने लगी, जो थोड़ी ही देर में चीख में बदल गई। मकान के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने आकर मामला सुलझाया। जानकारी के अनुसार लोग उस औरत को देखने के लिए जमा हो गए, जो अपने पति को धोखा दे रही थी।  ब्रिटिश अखबार डेली मेल के मुताबिक सशा नगमा (34) अपने पति के ऑफिस जाने के बाद प्रेमी सोल कोबोजो (22) के साथ फ्लेट में शारीरिक संबंध बना रही थी, लेकिन चरम सुख प्राप्त करने के बाद सोल का लिंग महिला के प्राइवेट पार्ट में फंस गया। दोनों ने पहले तो अपने स्तर पर इसे निकालने की पूरी कोशि‍श की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो मदद के लिए पुकारने लगे। 
 
स्थानीय लोगों और मीडिया की खबरों के मुताबिक, एक जादू-टोना करने वाली महिला का दावा है कि ऐसा उसके जादू के कारण हुआ है। महिला के मुताबिक सशा के पति नील (42) को पत्नी पर शक था और इसलिए वह उसे रंगे हाथों पकडऩा चाहता था। ऐसे में नील ने जादूगरनी से संपर्क किया, जिसके बाद उसने एक मंत्र दिया।  इस कारण ही सशा के प्रेमी का लिंग फंस गया और वह नील के आने तक बाहर नहीं आएगा। 
 
पुलिस ने बताया कि इस घटना की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और करीब 2000 लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में एंबुलेंस बुलाया गया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की समस्या का समाधान हुआ । डॉक्टरों का कहना है कि कई बार सेक्स के दौरान अपवाद स्वरूप ऐसी घटना हो जाती है। इसके पीछे की वजह यह है कि महिला के प्राइवेट पार्ट का अंदरूनी हिस्सा रगड़ के कारण अकड़ जाता है और अपवाद के तौर पर ऐसी घटना हो जाती है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News