प्रतिभा को सलाम: 13 साल के शुभम ने किया कमाल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2015 - 01:52 PM (IST)

 नई दिल्लीः भारतीय मूल के एक 13 वर्षीय बच्चे ने साबित कर दिया है कि अगर प्रतिभा हो तो कामयाबी के रास्ते में उम्र मायने नहीं रखती। दरअसल, कैलिफोर्निया के एक स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र शुभम बनर्जी ने एक कंपनी खोल दी है जो दृष्टिहीन लोगों के लिए लिखी जाने वाली लिपि ब्रेल को छापने के लिए कम दाम वाली मशीनों का उत्पादन करेगी।

 
 
शुभम की कंपनी का नाम ब्रैगो लैब्स है और इस नई कंपनी में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी इंटेल ने बड़ा निवेश किया है। शुभम ने यह मॉडल अपने स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था, जिसके बाद यह चर्चा में आया।
 
शुभम ने एक बार अपने पिता से पूछा था कि नेत्रहीन लोग पढ़ते कैसे हैं। पिता ने शुभम को गूगल पर सर्च करने की सलाह दी। जब शुभम ने सर्च किया तो उसे पता चला कि ब्रेल प्रिंटर बहुत महंगे हैं और उनकी कीमत अभी 2,000 डॉलर है। ज्यादातर दृष्टिहीन उसे खरीद नहीं पाते। इसी कारण शुभम ने दिन रात मेहनत कर के ये मशीन तैयार की। शुभम अब एक ऐसा किफायती ब्रेल प्रिंटर बनाना चाहते हैं जो सस्ता और हल्का हो। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News