ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने 18 साल की लड़की को सड़क पर पटका, फिर बरसाए मुक्के (वीडियो वायरल)

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 04:10 PM (IST)

Washington: अमेरिका में एक सामान्य ट्रैफिक चेकिंग उस वक्त हिंसक हो गई, जब एक पुलिसकर्मी ने 18 साल की युवती को सड़क पर पटक दिया और उस पर मुक्के बरसा दिए। पूरी घटना पुलिस की डैशकैम में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में नागरिक अधिकारों के वकील बेन क्रंप ने Arkansas State Police से औपचारिक जांच और पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।यह घटना 1 अगस्त को अमेरिका के Arkansas में हुई। पोर्ट के मुताबिक, Arkansas State Trooper Moisses Arellano ने 18 वर्षीय Alisa Hackett को ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में रोका था।  पुलिस के मुताबिक, युवती 60 मील प्रति घंटे की सीमा वाले इलाके में 71 मील प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी। बाद में पुलिसकर्मी ने यह भी नोट किया कि युवती 21 साल से कम उम्र की थी और कार की पैसेंजर सीट पर शराब की एक ठंडी बोतल मौजूद थी। 

 

डैशकैम फुटेज में कथित तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रूपर Arellano ने युवती को कार की डिक्की पर हाथ रखने और दो कदम पीछे आने के लिए कहा। इसके बाद उसने युवती से एक हाथ पीठ के पीछे रखने को कहा। लेकिन कुछ ही पल बाद पुलिसकर्मी ने उसे अचानक पकड़कर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद दोनों के बीच संघर्ष शुरू हो गया और पुलिसकर्मी ने युवती पर मुक्का मारा।  वीडियो में युवती पुलिसकर्मी की कार्रवाई का विरोध करती सुनाई देती है।  वह कहती है कि पुलिसकर्मी को उसे मुक्का मारने की इजाजत नहीं है।इसके जवाब में Arellano कथित तौर पर उसे धमकाते हुए कहता है कि अगर वह नहीं घूमी तो वह उसे दोबारा मुक्का मारेगा। इस बातचीत के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। Use-of-force रिपोर्ट में Trooper Arellano ने अलग पक्ष रखा है। उसके मुताबिक, युवती के खिलाफ कार्रवाई का फैसला तब लिया गया जब उसे पता चला कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह के ट्रैफिक स्टॉप के दौरान युवती को चेतावनी दी गई थी।

 

 

पुलिसकर्मी का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान युवती ने अपने हाथ पीछे खींचे और पेट के बल पलटने से इनकार किया। उसके अनुसार, इसी वजह से उसने उसे नियंत्रित करने के लिए एक बार बंद मुट्ठी से वार किया। हालांकि, सामने आया डैशकैम वीडियो इस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।नागरिक अधिकारों के चर्चित वकील बेन क्रंप ने Arkansas State Police से मामले की औपचारिक Use-of-Force जांच शुरू करने की मांग की है।  उन्होंने पुलिस से जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक करने और Trooper Arellano से जुड़े पुराने रिकॉर्ड भी सामने लाने की मांग की है। 

 

क्रंप का कहना है कि अगर किसी अधिकारी ने 18 वर्षीय महिला के सिर पर मुक्का मारा है, तो उसके व्यवहार की गंभीर जांच और जवाबदेही जरूरी है।  इस मामले का सबसे बड़ा सवाल यही है कि ट्रैफिक उल्लंघन और गिरफ्तारी के दौरान युवती को जिस तरह जमीन पर पटककर बल प्रयोग किया गया, क्या वह परिस्थितियों के हिसाब से उचित था?पुलिस का पक्ष है कि युवती ने गिरफ्तारी के दौरान सहयोग नहीं किया था। दूसरी तरफ, वीडियो सामने आने के बाद नागरिक अधिकारों से जुड़े लोगों का कहना है कि कानून लागू करने के दौरान भी पुलिस को व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के बल प्रयोग को लेकर बहस तेज हो गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News