ऑनलाइन गर्लफ्रैंड से मिलने जाना पड़ा महंगा, 2 साल बाद मिली रिहाई

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 04:38 PM (IST)

वॉशिंगटनः एक व्यक्ति को  ऑनलाइन बनी प्रेमिका से मिलने जाना बहुत महंगा पड़ गया । जॉश होल्ट नाम का शख्स दो साल पहले अपनी प्रेमिका से मिलने वेनेजुएला गया था, लेकिन उसे आंतकी समझ कर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उसको दो साल बाद  अब जेल से रिहाई मिल गई है। जॉश आंखों में आंसू लिए अपनी पत्नी के साथ सॉल्ट लेक सिटी हवाईअड्डा पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने आए थे।  
 

अमरीका लौटने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने जॉश का स्वागत किया।ट्रंप ने अपने ट्विटर पर भी जॉश के वतन लौटने का स्वागत किया और वीडियो भी शेयर किया।जॉश ने उनका और उनकी पत्नी थमारा केलेना की मदद करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।जॉश को रिहाई की खबर शनिवार को मिली थी। जून 2016 में जॉश एक दूसरी महिला मोरेमोन से शादी करने वेनेजुएला के शहर कराकास गए थे। मोरेमोन से उनकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News