अमेरिका: साउथ कैरोलिना के बार में चली गोलियां, 2 की मौत, 8 घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 09:34 PM (IST)

न्यूयॉर्क: अमेरिका के साउथ कैरोलिना में फायरिंग की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि शनिवार को साउथ कैरोलिना के बॉर में फायरिंग हुई। फायरिंग की वजह से 2 की मौत हो गई और 8 घायल हैं। अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई है।
PunjabKesari
लैंचस्टर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एजेंसी शनिवार तड़के बार में हुई शूटिंग की जांच कर रही है। इसमें दो वयस्क पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार घायल पीड़ितों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया। चार अन्य लोगों को जिन्हें ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई, उनका पास के अस्पतालों में ट्रीटमेंट किया गया। पीड़ितों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि वो निश्चिंत नहीं हैं कि कितने लोगों ने हथियार निकाले। बयान में आगे कहा गया है कि इस समय बार में बड़ी भीड़ मौजूद थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News