गोलियों की गूंज से दहला अमेरिका: अंधाधुंध फायरिंग में 8 मासूम बच्चों समेत 10 की मौत, हमलावर ढेर

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 10:44 AM (IST)

Shreveport Mass Shooting : अमेरिका के लुइसियाना प्रांत से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। श्रेवेपोर्ट शहर में एक 31 वर्षीय सिरफिरे व्यक्ति ने घरेलू विवाद के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने अपनी पत्नी और आठ मासूम बच्चों पर असॉल्ट राइफल से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस दर्दनाक हमले में 8 बच्चों की मौत हो गई जिनमें से 7 आरोपी के अपने ही बच्चे थे।

एक रिपोर्ट के अनुसार यह खौफनाक वारदात रविवार सुबह करीब 6 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी शमार एल्किंस ने घर के अंदर सो रहे बच्चों पर हमला किया। 7 बच्चों को घर के भीतर ही ढेर कर दिया गया जबकि एक बच्चा अपनी जान बचाने के लिए छत की ओर भागा जिसके बाद बेरहम पिता ने पीछे भागते हुए उसे छत पर ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हमले में एक 13 साल का लड़का किसी तरह छत से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा हालांकि वह घायल है।

PunjabKesari

मृतकों में 3 साल की मासूम भी शामिल

बता दें कि मारे गए बच्चों की पहचान जयला (3), शायला (5), कायला (6), लैला (7), मरकेडॉन (10), सारियाह (11), खेडारियन (6) और ब्रेलॉन (5) के रूप में हुई है। इनमें 7 सगे भाई-बहन और एक उनका कजिन था। आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को निशाना बनाया और फिर दूसरे घर में जाकर बच्चों और उनकी मौसी (कजिन की मां) पर गोलियां चलाईं। दोनों महिलाओं की हालत फिलहाल अस्पताल में बेहद गंभीर बनी हुई है।

 

 

PunjabKesari

जानें आरोपी का पूरा बैकग्राउंड

जांच में सामने आया है कि आरोपी शमार एल्किंस करीब 7 साल तक 'लुइसियाना आर्मी नेशनल गार्ड' में सेवा दे चुका था। वह 2019 में भी हथियार से जुड़े एक जुर्म में गिरफ्तार हुआ था।

PunjabKesari

पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर 

नरसंहार को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसने भागने के लिए बंदूक की नोक पर एक कार लूटने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह मारा गया। शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने इसे शहर के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News