सिख धर्म के बारे में जागरुकता के लिए कैम्पेन शुरू

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2017 - 06:34 PM (IST)

 न्यूयार्क: अमेरिका में अल्पसंख्यक सिखों के प्रति नस्ली नफरत के अपराधों में तेज इजाफा के बीच सिख समुदाय ने अपने ‘सामूहिक गलतफहमी’ दूर करने के लिए देश भर में अभियान शुरू किया है। गैर लाभकारी संगठन नेशनल सिख कैंपेन (एनएससी) ने इस ‘वी आर सिख्स’ (हम सिख हैं) अभियान शुरू किया है। अभियान एक महीने तक चलेगा। 

जागरुकता फैलाने के लिए यह बड़ा अभियान
सिख धर्म और सिख-अमेरिकी लोगों के बारे में पूरे अमेरिका में जागरुकता फैलाने के लिए यह बड़ा अभियान है क्योंकि 65 फीसद अमेरिकी सिख धर्म से अनभिज्ञ हैं।  नेशनल सिख कैंपेन के सह संस्थापक एवं वरिष्ठ सलाहकार राजवंत सिंह ने बताया, ‘‘यह अभियान हमारे अमेरिकी साथियों को यह बताने का राष्ट्रीय प्रयास है कि हम कौन हैं और हमें पगड़ी पहनने पर क्यों गर्व है। यह समानता और दूसरों की सेवा करने के लिए हमारे समुदाय की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’ 

कैम्पेन को कामयाब बनाने के लिए मीडिया की भी मदद
इस कैम्पेन को कामयाब बनाने के लिए मीडिया की भी मदद ली जाएगी ताकि नेशनल और लोकल न्यूज चैनलों पर सिख अमेरिकंस की मौजूदगी पर फोकस किया जा सके। इसके अलावा सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News