नहीं देखा होगा ऐसा Amazing Baby: चलने से पहले सीख लिया चढ़ाई करना

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2016 - 02:28 PM (IST)

फ्लैगस्टाफ: चलने-फिरने के उम्र में यह बच्ची ऐसे चढ़ाई करती है कि प्रोफेशनल क्लाइम्बर भी उसे देखकर हैरान हो जाएं। डेढ़ साल की एली आठ महीने की उम्र से ही चढ़ाई कर रही है।

उसके माता-पिता को ये बात उस समय पता चली, जब वह अपने पालने पर ही चढ़ जाया करती थी। पिता जैक ने बताया कि वो और उनकी पत्नी रेचल दोनों ही प्रोफेशनल क्लाइंबर हैं, तो हमारी बेटी में भी ये गुण होना स्वाभाविक था।

मगर वो इतनी छोटी उम्र से ही कर पाएगी, ये सभी के लिए चौंकाने की बात है। वहीं रेचल ने बताया कि वह एली के पैदा होने से तीन दिन पहले तक रॉक क्लाइबिंग कर रही थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News