नसबंदी करा चुके 22 साल बड़े CEO के प्यार में पागल हुई लड़की, अब खुद ही खोल दिया बेडरूम का चौंकाने वाला राज

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 02:32 PM (IST)

Age Gap Relationship: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी लव स्टोरी चर्चा में है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। 22 साल बड़े एक CEO के साथ रिश्ते में आई एक लड़की ने अपने निजी जीवन को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया, जिसे सुनकर लोग चौंक गए। बताया जा रहा है कि उस शख्स ने सालों पहले नसबंदी करा ली थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल उठने लगे।

जहां आम तौर पर कपल्स अपने निजी पलों को बेहद निजी रखते हैं, वहीं 27 साल की एलेक्जेंड्रा कॉर्निश और 49 साल के एंड्रयू चान ने अपने बेडरूम से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। जवान दिखने वाली एलेक्जेंड्रा रात के वक्त बिस्तर पर अपने पार्टनर के साथ कोई रोमांटिक गेम नहीं, बल्कि 'डिमेंशिया' (भूलने की बीमारी) से बचने वाले दिमागी खेल खेलती हैं। जी हां, दरअसल, इन दोनों की Love Story साल 2022 में शुरू हुई थी। उस वक्त एलेक्जेंड्रा एक टैटू पार्लर में काम कर रही थीं और एंड्रयू वहां ग्राहक बनकर पहुंचे थे। पहली ही बातचीत में दोनों के बीच ऐसा तालमेल बैठा कि वे घंटों एक-दूसरे में खोए रहे। देखते ही देखते उनकी मुलाकातों का सिलसिला इतना बढ़ा कि वे हफ्ते में पांच-पांच बार मिलने लगे और आज वे सिडनी से सिंगापुर तक साथ सफर करते हुए अपनी जिंदगी की नई इबारत लिख रहे हैं।

शादी और बच्चों से कोसों दूर का रिश्ता
इस रिश्ते की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें न तो शादी की कोई जगह है और न ही भविष्य में बच्चों की। एंड्रयू, जो एक बड़ी कंपनी के सीईओ हैं, शादी जैसी संस्था में यकीन नहीं रखते। उन्होंने बहुत पहले ही अपनी नसबंदी करा ली थी, जिसका मतलब है कि वे कभी पिता नहीं बनेंगे। एलेक्जेंड्रा को भी इस फैसले से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि वे खुद भी मां बनने की कोई इच्छा नहीं रखतीं। उनके लिए बिना किसी कानूनी दस्तावेज या अंगूठी के एक-दूसरे का साथ ही काफी है।

रूढ़ियों को मात और परिवार का विरोध
एलेक्जेंड्रा इस बात को स्वीकार करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचातीं कि उनके रिश्ते में उम्र का बड़ा अंतर कुछ चुनौतियां भी लाता है। एंड्रयू उनकी मां की उम्र के बराबर हैं, जिसकी वजह से शुरुआत में उनके परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। दोस्तों ने भी कई तरह के ताने कसे, लेकिन एलेक्जेंड्रा ने उन लोगों से दूरी बना ली जो उनके प्यार को नहीं समझ सके। वे मानती हैं कि एंड्रयू न केवल उनके खर्चों का ख्याल रखते हैं, बल्कि उन्हें जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

बढ़ती उम्र का डर और आपसी समझ
बेडरूम में खेले जाने वाले 'ब्रेन गेम्स' दरअसल एंड्रयू की बढ़ती उम्र को लेकर एलेक्जेंड्रा की चिंता को दर्शाते हैं। हालांकि वे इसे हंसी-मजाक में टाल देते हैं, लेकिन एलेक्जेंड्रा के मन में अपने साथी की सेहत को लेकर हमेशा एक फिक्र बनी रहती है। फिटनेस और घूमने-फिरने के शौकीन इस जोड़े ने यह साबित कर दिया है कि एक खुशहाल रिश्ते के लिए समाज के बनाए कायदे-कानूनों से ज्यादा जरूरी आपसी सम्मान और एक जैसी सोच है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News