अलेक्जेंडर? जेम्स? या आर्थर?, शाही बच्चे के नाम को लेकर लग रही अटकलें

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2019 - 07:38 PM (IST)

लंदन: प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल को बेटा होने के बाद अब हर जगह उसके नाम को लेकर अटकलें लग रही हैं। ब्रिटेन के कानूनी सट्टेबाजों ने मंगलवार को अलेक्जेंडर, जेम्स और आर्थर नामों में अत्यधिक रुचि दिखाई। सट्टेबाजों ने स्पेंसर नाम पर भी अटकलें लगाई हैं, जो हैरी की दिवंगत मां राजकुमारी डायना का पहला नाम है।

PunjabKesariनाम में पहले या बीच में स्पेंसर का चयन करना हैरी का अपनी मां डायना को सम्मान देने का तरीका माना जा रहा है जिनकी साल 1997 में पेरिस में कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस वक्त हैरी केवल 12 साल के थे। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि डचेस ऑफ ससेक्स मेगन ऐसा नाम चुनेंगी जो उनकी अमेरिकी विरासत को दर्शाएगा।

PunjabKesariफिलहाल बच्चे को ‘बेबी ससेक्स' के नाम से जाना जा रहा है। बच्चे का जन्म सोमवार को तड़के हुआ। शाही दंपति ने अभी नहीं बताया है कि उसका जन्म घर में हुआ या अस्पताल में। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News