अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना, यूएई 2022 -23 के लिए यूएनएससी के अस्थायी सदस्य

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 12:54 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गैर स्थायी सदस्यों के तौर पर 2022-23 के कार्यकाल के लिए अल्बानिया, ब्राजील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरत (यूएई) को निर्विरोध चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य हैं। यूएनएससी के पांच गैर स्थायी सदस्यों को चुनने के लिए चुनाव हुआ।

अस्थायी सदस्य के तौर पर इन देशों का कार्यकाल एक जनवरी 2022 से शुरू होगा। सभी पांचों देश निर्वरोध चुनाव जीत गए क्योंकि परिषद में आवंटित सीट के लिए अपने संबंधित क्षेत्र समूहों में वे इकलौते उम्मीदवार थे। अफ्रीका और एशियाई देशों के लिए तीन सीटें उपलब्ध थी और इन सीटें पर गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात ने जीत हासिल की।

लातिन अमेरिका और कैरेबियाई समूह की सीट पर ब्राजील और पूर्वी यूरोप समूह की सीट पर अल्बानिया ने जीत हासिल की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए निर्वाचित सभी पांचों सदस्यों को बधाई। भारत आप सबके साथ मिलकर काम करने को आशान्वित है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News