वेनेजुएला में सोने की गैरकानूनी खदान में हादसा, 23 मजदूरों की मौत

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 05:55 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः वेनेजुएला में अवैध रूप से संचालित सोने की खदान के ढहने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुछ अन्य अधिकारियों के अनुसार खदान में बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं। बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो ने स्थानीय संवाददाताओं से कहा कि अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं और अधिकारियों को कम से कम 11 लोगों के घायल होने की जानकारी है। 
PunjabKesari
अब तक 23 मजदूरों की मौत
वेनेजुएला के बोलिवर प्रांत के जंगलों में स्थित सोने की गैरकानूनी बुल्ला लोका खदान के ढहने से हुए हादसे में अब तक 23 मजदूरों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार जिस समय खदान में हादसा हुआ था उस समय करीब 200 मजदूर खदान में थे। 
PunjabKesari
कई लोग घायल
वेनेज़ुएला की खदान में हुए इस हादसे में कई मजदूर घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News